शाम होते ही बढ़ रही बिजली कटौती, भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का जीना हुआ मुश्किल
रायबरेली भीषण गर्मी और उमस के बीच गदागंज पावर हाउस क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर शाम के समय प्रतिदिन होने 2 से 3 घंटे होने वाली अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जिससे घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं। बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, छोटे दुकानदारों और घरेलू कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि शाम के समय अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।