तिलहर स्टेशन रोड स्थित, अवैध रूप से चल रहे ढाबे, शाम होते ही बन जाते है मधुशाला।
तिलहर/शाहजहांपुर। स्टेशन रोड स्थित खाने की आड़ में अवैध रूप से चल रहे ढाबे, शाम होते ही मधुशाला में बदल जाते है। पास में खुली शराब की दुकानों से शराब खरीद कर वे होटलों में पीते और नशा करने के बाद वे चलती सड़क पर ही उत्पात नहीं मचाते बल्कि फिर आपस में शराबी जमकर झगड़ा करते, सब कुछ देखने और जानने के बाद भी कोतवाली पुलिस मौन धारण किए रहती जिससे होटल स्वामियों के भी हौसले बुलंद रहते और वे ठेलो पर सब्जी बेचने वालो से सब्जी लिए जाने में जमकर दबंगई और मार पीट करते।
ताजा मामला स्टेशन रोड स्थित गौशाला के सामने नरेश होटल का सामने आया है जिसके खिलाफ हाथ ठेला पर खीरा बेचने वाले ने तहरीर देकर कहा कि उसके बाएं हाथ की कलाई की हड्डी नरेश होटल के स्वामी शोभित ने लाठी डंडों से मारपीट कर तोड़ दी। पीड़ित राजेश ने अपने बाएं हाथ की कलाई की टूटी हड्डी का एक्सरा साथ लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 17 जुलाई की शाम की है। वो अपने ठेले पर खीरे बेच रहा था। शोभित ने अपने होटल से निकल कर खीरे का मूल्य पूंछा तो उसने 20 रुपए किलो बताया।
शोभित ने राजेश से 10 रुपए किलो खीरा खरीदने की जिद्द की जिसके इंकार पर शोभित ने राजेश को पहले तो जम कर जातिसूचक गालियां दी, फिर जब राजेश ने गालियों का विरोध किया तो राजेश ने अपने छोटे भाई और होटल कर्मचारियों के साथ मिल कर राजेश को लाठी डंडों से जम कर मारा। राजेश ने बताया कि शोभित से होटल पर प्याज काटने वाली छुरी से वार किया जिसे वो बचा गया।
- लोगो के बीच बचाव करने पर शोभित आदि राजेश को, पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। उधर राजेश ने हाथ में सूजन आने और दर्द बढ़ने पर अस्पताल में दिखाया जहां एक्सरा होने पर कलाई में फैक्चर आया है। राजेश ने फिलहाल पुलिस को शिकायत करने के साथ ही CO तिलहर को भी शिकायती पत्र दिया है। राजेश की प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए CO ने उक्त लोगों पर सख्त कार्यवाही किए जाने का राजेश को आश्वासन दिया है।