भारतीय कृषक दल शाहजहांपुर की सभी 6 विधानसभाओं में उतारेगा प्रत्याशी: सरोज दीक्षित।

12 अगस्त को कटरा से तिलहर एसडीएम कार्यालय तक निकलेगा पदमार्च।
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति।
कटरा (शाहजहांपुर)।भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित (एडवोकेट) के कटरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी वर्ष 2026 में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी पद के लिए बरेली मंडल से शीघ्र ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाहजहांपुर जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
बैठक के दौरान किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तिलहर (शाहजहांपुर) में राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव द्वारा विगत महीनों में किए गए सत्याग्रह पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद किसानों, आमजन की ज्वलंत समस्याओं तथा आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों व संविदा कर्मियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 12 अगस्त 2026 (दिन बुधवार) को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कटरा से एसडीएम कार्यालय तिलहर तक सामूहिक पदमार्च निकाला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर शपथ ग्रहण कराई गई और विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राजबहादुर (एडवोकेट) तहसील अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ)। रजनीश मिश्रा (एडवोकेट)।तहसील महामंत्री (विधि प्रकोष्ठ)बलवीर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष (युवा ददरोल)। कमलेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष (युवा तिलहर)।जगतपाल गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष (युवा खुदागंज)। परवेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष (युवा तिलहर)। मुन्ना लाल, ब्लॉक सचिव (युवा तिलहर)। अरजीत सिंह, सदस्य (जिला कमेटी) नियुक्त किए गए।
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रमोद यादव, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसूरत कुशवाहा, बरेली मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना, हरदोई जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर एवं शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संत स्वामी गिरी महाराज ने उपस्थित रहकर सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर आर्यकांत यादव, सुरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, रूपराम, दिनेश कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश राठौर, लीलाधर गंगवार, पेशकर कश्यप, तकदीरपाल, सिपाट्टर सिंह, सुखपाल सिंह और सुनील यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।