खेत से झटका मशीन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सामान बरामद कर भेजा जेल
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में खेत से झटका मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई झटका मशीन और स्टेबलाइजर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे प्रह्लाद सिंह मजरे चन्दई चरूहार निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह के खेत पर लगी झटका मशीन सोमवार शाम दो युवकों ने चोरी कर ली थी। घटना के दौरान ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
वही गदागंज थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी बताया कि आरोपी करन पुत्र रामलखन निवासी खोदायपुर, थाना गदागंज तथा सचिन पुत्र दिनेश निवासी उपरोक्त के कब्जे से एक झटका मशीन और एक स्टेबलाइजर बरामद किया गया है तथा दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा दिया गया है