पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र यादव गिरफ्तार।
तिलहर/शाहजहाँपुर-पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र यादव को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 14 जुलाई 2026 को पीड़िता द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी के 9 वर्षीय मासूम पुत्र को वस्तु दिलाने का लालच देकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की।
वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना तिलहर पर मु०अ०सं० 383/2026, धारा 115(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पीड़ित के धारा 180 बीएनएसएस के तहत दर्ज बयान और चिकित्सीय (मेडिकल) परीक्षण रिपोर्ट के अवलोकन के आधार पर मुकदमे में धारा 140(4) एवं 351(3) BNS की भी वृद्धि की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाईपास चौराहा के पास से अभियुक्त सतेन्द्र यादव (उम्र लगभग 33 वर्ष), पुत्र बलवीर सिंह, निवासी मोहल्ला निजामगंज (थाना तिलहर, शाहजहाँपुर) को गिरफ्तार कर लिया।