जमुनापुर लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से दबंगों ने की मारपीट
रायबरेली ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा।
घटना के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
ऊंचाहार थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।