रायबरेली सावन के पहले सोमवार पर जनपद में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही बछरावां स्थित भवरेश्वर भवरेश्वर महादेव, लालगंज के बालेश्वर महादेव और शहर के ऐतिहासिक जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भवरेश्वर मंदिर में मंदिर में भक्तों ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि सावन के प्रत्येक सोमवार श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, वहीं भक्तों की सुरक्षा को लेकर सभी मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है ।
भवरेश्वर मंदिर में सई सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए सीसीटी कैमरे जगह-जगह लगाए गए जगह-जगह पुलिस तैनात रही सही नदी में बेरी कटिंग लगाई गई जिसे कोई अनहोनी व्यवस्था न हो जाए मंदिर के पुजारी सुनील कुमार गोस्वामी ने मंदिर की विशेषता बताइए और कौरव पांडवों का गुणगान किया दूर दराज से श्रद्धालु आए लाखों लोगों ने मंदिर के प्रांगण में जलाभिषेक किया और नंदी दरबार में माथा टेका