मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी
जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुढा चक, शगुनपुर एवं गोविंदपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सम्मेलन के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1930, 102, 108, 1076 एवं 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, साइबर ठगी, घरेलू हिंसा अथवा आपात स्थिति में वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराकर बिना थाने आए त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि शिकायतकर्ता की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपने परिवार एवं विशेष रूप से छोटे बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा उन्हें अच्छे संस्कार एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, महिला आरक्षी कल्पना, महिला आरक्षी पल्लवी एवं आरक्षी राहुल उपस्थित रहे