राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, सीएचसी में मरीजों को बांटे फल
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के विकासखंड दीन शाह गौरा कार्यालय में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया गोष्ठी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की कार्यक्रम में जिला सचिव दलबहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनुरुद्ध दीक्षित, मेराजुल हसन फारूकी, उर्मिला लोधी, मोबीन अंसारी, संतोष कुमार त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।