चुरुआ टोल प्लाजा पर अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रायबरेली पहुंचे। उनके चुरुआ टोल प्लाजा पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने से टोल प्लाजा पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
स्वागत के बाद अखिलेश यादव पीडीए रथ पर सवार होकर अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उनके रायबरेली दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।