बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा, संचालकों को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
रायबरेली। दीनशाह गौरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिसौदिया ने डलमऊ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह और गदागंज पुलिस टीम के साथ गदागंज क्षेत्र में छापेमारी की छापेमारी के दौरान लक्ष्य पैथोलॉजी, मेडिसिन पैथोलॉजी और विश्वनाथगंज स्थित ओम गंगा क्लीनिक पर छापामारा स्वास्थ विभाग के अनुसार जांच के दौरान तीनों प्रतिष्ठान बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित पाए गए सीएचसी अधीक्षक ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. ज्ञान प्रकाश सिसौदिया ने बताया कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित होने वाले क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर और मेडिकल स्टोरों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित प्रतिष्ठानों के संचालकों में अफरातफरी का माहौल रहा।