गदागंज समाधान दिवस में खाली पड़ी रही राजस्व विभाग की कुर्सी जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारद,थाना प्रभारी ने सुना फरियाद
रायबरेली गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की कुर्सी खाली रहने को लेकर सवाल उठे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को निराशा का सामना करना पड़ा। समाधान दिवस में राजस्व संबंधी कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारियों की कथित गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले दो से तीन महीनों से राजस्व विभाग के अधिकारी नियमित रूप से समाधान दिवस में नहीं पहुंच रहे हैं इसके चलते जमीन से जुड़े विवादों और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है वही
खाली कुर्सी देखकर मायूस हुए फरियादी समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण करना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण फरियादियों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है लोग शिकायतों के समाधान की आस लेकर पहुंचते हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों के मौजूद न रहने से उन्हें निराशा हाथ लगती है वही स्थानीय लोगों ने लेखपालों की नियमित उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि समाधान दिवस में अधिकांश लेखपाल मौजूद नहीं रहते। कुछ लेखपाल पहुंचते भी हैं तो थाना परिसर के बाहर बैठकर मामलों को निपटाने का प्रयास करते हैं और निर्धारित समय से पहले चले जाते हैं इन आरोपों के चलते राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं कुल
छह शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर कोई भी निस्तारण नहीं सका थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए निस्तारण के निर्देश दिए इस मौके पर थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम, उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, उपनिरीक्षक गिरीश पाल, कानूनगो हरिप्रकाश तिवारी, लेखपाल शाश्वत तिवारी और लेखपाल समरीन फातिमा मौजूद रहीं