रायबरेली शौच के लिए निकली महिला का खेत में खून से लथपथ मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया गांव का है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव खेत में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रीता पत्नी मनोज कुमार उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद उसका शव खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।