गदागंज क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
रायबरेली नवरात्रि के पावन पर्व पर गदागंज थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भक्तों ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। विसर्जन के दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा गदागंज थाना क्षेत्र के हमीरमऊ, कजियाना, लल्ली की चक्की,भगौतीपुर,सरदारग़ंज, दीन शाह गौरा,धमधमा, कुरौली बुधकर, नया पुरवा, गदागंज, जलालपुर धई सहित दर्जनों गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की आराधना की। पर्व के समापन पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही अलर्ट
विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे वहीं गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रहे पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते गदागंज थाना क्षेत्र में नवरात्रि का पर्व एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ