गदागंज पुलिस ने 4 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गदागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 4 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है।
थाना गदागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के नहर पट्टी जियायक चरूहार के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान हरिकेश पुत्र रामदास निवासी ग्राम दाखिनवारा खोदयपुर थाना गदागंज, कौशलेंद्र सिंह उर्फ जालिम सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गोविंदपुर माधव, राजकमल सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी सुरसना थाना डलमऊ तथा अमित कुमार उर्फ बृजेश नारायण निवासी बांसी रिहायक थाना गदागंज को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा, कांस्टेबल सोनो सिंह, कांस्टेबल हरिकेश सिंह, कांस्टेबल सोनो, कांस्टेबल देशदीपक तथा कांस्टेबल सिद्धार्थ नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।