
मानवतावादी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज प्रेस वार्ता में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
तिलहर/शाहजहांपुर-मानवतावादी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम रघुवर उर्फ मुकेश ने, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भक्सी तिराहा स्थित लेखराज होटल पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने, विधानसभा 133 तिलक की जनहित समस्याओं पर पत्रकारों से जमकर चर्चा की।
प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकारों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहां कि , सिधौली निगोही तथा तहसील मुख्यालय तिलहर नगर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोफेशनल, डिग्री कोर्स अभी तक नहीं उपलब्ध है। क्षेत्र का विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आज भी बरेली और शाहजहांपुर आते जाते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना करता है।
श्री मुकेश ने कहा कि, आमजन की समस्याएं बहुत हैं परंतु अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने जमीन स्तर की समस्याओं पर रत्ती भर गौर नहीं किया है। छोटा जानवर जहां किसान की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र में छुट्टा जानवरों के आवारा घूमने से नगर का जनजीवन पूरी तरह अर्थव्यस्त है। उन्होंने यह भी कहा तिलहर निगोही, रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला ओवर ब्रिज विगत कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है जिसके कारण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह एक गंभीर समस्या है जिसका अभी तक कोई निस्तारण नहीं हो चुका है।
उन्होंने तिलहर नगर के पूर्वी दिशा स्थित भक्षी तिराहा पर होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में गंभीरता से चर्चा की। बिगेस्ट सप्ताह दो सगे भाइयों का एक साथ दुर्घटना में मृत्यु होने पर उन्होंने शोक व्यक्त करने के साथ गहरी चिंता व्यक्त की और कहां की तमाम तरह से लोगों के प्रोटेक्ट करने के बाद भी प्रशासन नींद से नहीं ज्यादा है जिसके कारण भक्सी तिराहा, आमजन के लिए आज भी असुरक्षित है, इस बिंदु को प्रशासन और जिला प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए या ओवर ब्रिज या अंडरपास की व्यवस्था जल्द करने की आवश्यकता है।