पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को थाना कांट में दर्ज मुकदमा संख्या 338/26 में आरोप है कि आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 137(2), 351(3), पॉक्सो एक्ट की धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आईटी एक्ट की संबंधित धारा भी बढ़ाई गई।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 जुलाई 2026 की रात करीब 9:50 बजे ददरौल मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले से वांछित आरोपी हासिम पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम जमौर, थाना कांट, जिला शाहजहांपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।