डलमऊ की नई एसडीएम बनीं प्रीती सिंह, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत प्रीती सिंह को डलमऊ का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अंकित कुमार को उपजिलाधिकारी सलोन, श्याममणि त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी सदर (न्यायिक), वीर सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक डलमऊ, सौरभ यादव को उपजिलाधिकारी न्यायिक महराजगंज तथा सतेंद्र सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक ऊंचाहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी के इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन कार्यभार ग्रहण कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।