जहरीले सर्प के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुरकुशापुर मजरे चन्दई चरूहार गांव में जहरीले सर्प के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कमला देवी (68 वर्ष) पत्नी देशराज रविवार सुबह लगभग 8 बजे शौच से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सर्प ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए एम्स रायबरेली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस जहरीले सर्प ने महिला को डसा था, उसे बाद में पकड़ लिया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बुजुर्ग महिला के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है