एसएससी सीपीओ में उपनिरीक्षक पद पर चयनित अश्वनी कुमार उर्फ सोनू यादव का गांव में हुआ भव्य स्वागत
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारेपर मजरे हथकूई निवासी अश्वनी कुमार उर्फ सोनू यादव, पुत्र राम विशाल यादव, का एसएससी सीपीओ परीक्षा के माध्यम से उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयन होने के बाद हाफ ट्रेनिंग पूर्ण कर अवकाश पर पहली बार अपने गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
गांव पहुंचने पर अश्वनी कुमार का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कहा कि अश्वनी कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके चयन से पूरे गांव का नाम गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार, अश्वनी कुमार के पिता राम विशाल यादव , पूर्व प्रधान सुदामापुर गुरशरण यादव, अजय यादव, राजेश यादव,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।