जेपी नड्डा से मिले छात्र प्रतिनिधि, तीन प्रमुख मांगें रखीं; आंदोलन जारी रखने का ऐलान।
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद छात्र प्रतिनिधि सौरव दास ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि पहली मांग सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की है।
सौरव दास के अनुसार दूसरी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाया जाए या वे स्वयं पद छोड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
तीसरी मांग में NEET की तैयारी कर रहे उन छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की बात कही गई, जिनके अनुसार 20 से अधिक छात्रों की मौत हो चुकी है। सौरव दास ने कहा कि इन्हीं तीन मांगों को लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और सरकार से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।