कमरे में फंदे से लटके मिले पति पत्नी के शव क्षेत्र में मचा हड़कंप
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरामऊ गांव में सोमवार को पति-पत्नी के शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतकों की पहचान अभिनव कुमार और उनकी पत्नी रूपाली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों धान की रोपाई का कार्य पूरा करने के बाद घर लौटे थे। कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों के शव पंखे से फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।