पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत,
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे नब्बा सिंह का पुरवा मजरा सुट्टा हरदो गांव में सोमवार सुबह करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फूल दुलारी 60 पत्नी स्वर्गीय हुबलाल गौतम, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे फूल दुलारी घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी दौरान खंभे से जुड़ा लोहे का सेफ्टी तार करंट की चपेट में था, जिसे छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह तार से चिपक गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि फूल दुलारी अपने सात वर्षीय नाती अभय के साथ रहती थीं। उनका बेटा संतोष अपनी पत्नी के साथ शहर में रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही गदागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नितेश दुबे ने लाइनमैन को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। वहीं सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है