मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को टोल-फ्री हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाल का पुरवा (मजरा हथकुई) एवं मखदुमपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
सम्मेलन के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 102, 108, 1076 एवं 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में महिलाएं एवं बालिकाएं इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराकर बिना थाने आए त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही उनकी पहचान एवं गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती है।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपने घर के छोटे बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने तथा उन्हें अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक मुरारी यादव, महिला आरक्षी कल्पना एवं महिला आरक्षी नीलम उपस्थित रहीं।