दिवंगत उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि।

शाहजहाँपुर, 30 जुलाई। जनपद शाहजहाँपुर में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह का 29 जुलाई को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दिवंगत उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यूपी-112/महिला अपराध, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।