लोकेशन रायबरेली
रायबरेली: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट एक माह बाद पिता का कंकाल हुआ बरामद मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिलालगंज गांव का है जहां 17 जुलाई से लापता श्रमिक छोटे लाल पासी का कंकाल देर रात नहर किनारे जमीन में दबा मिला। बताया जा रहा है कि छोटे लाल अक्सर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी घरेलू विवाद के चलते पत्नी केशकली (50) और बेटी पर हत्या का आरोप सामने आया है। बेटे सतीश ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शक के आधार पर पुलिस ने मां-बेटी से पूछताछ की, जिसमें हत्या के तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर फोरेंसिक टीम की मदद से खुदाई कर कंकाल बरामद किया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।