उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती में चयनित मेघावी अभ्यर्थियों का सम्मान कर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बढ़ाया हौसला
रायबरेली उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती-2025 में चयनित थाना क्षेत्र के मेधावी अभ्यर्थियों का जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और लोगों के विश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और साहस के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी वागीश मिश्रा की कार्यशैली और युवाओं का हौसला बढ़ाने की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारी द्वारा प्रतिभाओं को सम्मान देना युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और आगे बढ़ने का विश्वास पैदा करता है।
क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।