स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायबरेली के ऐतिहासिक शहीद स्मारक में दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दीपदान कर अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी 1921 को अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार का विरोध करते हुए रायबरेली के वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे। राज्यमंत्री ने शहीद स्मारक के हो रहे कायाकल्प को लेकर भी जानकारी दी। वहीं, स्थानीय सांसद पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद को शहीद स्मारक केवल चुनाव के समय याद आता है। दिनेश सिंह ने कहा कि देश के महान शहीदों को याद करना सभी की जिम्मेदारी है।