लोन नदी में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लोन नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा नोखेराय के पुरवा गांव के पास हुआ।
मृतक की पहचान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक लोन नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।