गौरा ब्लॉक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान
गदागंज, रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 1,366 मतों के सापेक्ष 595 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 72 मतों के सापेक्ष 55 मतदाताओं ने मतदान किया।
मतदान केंद्र पर गदागंज पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम और उपनिरीक्षक अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई