रायबरेली: कोर्ट मैरिज के बाद समझौते में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप, भदोखर थाने का घेराव!
रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट मैरिज के बाद लड़के और लड़की पक्ष के बीच आपसी सहमति से समझौता होने के बावजूद विवाद खड़ा हो गया।
आरोप है कि भदोखर थाना पुलिस द्वारा समझौते के मामले में 20 हजार रुपये की मांग की गई। हालांकि, इन आरोपों की सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है।
मामले से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अब सवाल यह है कि आखिर पूरे मामले की सच्चाई क्या है? क्या पुलिस पर लगे आरोप सही हैं, या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।