दबंगों का तांडव! बीच सड़क पर लोडर लगाकर रोकी कार, परिवार को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का आरोप
रायबरेली। जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा में मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार अपने परिजन के देहांत में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कथित तौर पर दबंगों ने बीच सड़क पर लोडर खड़ा कर उनकी कार रोक दी।
आरोप है कि कार रुकने के बाद दबंगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिवार के लोग अपने परिजन के अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुई इस घटना ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। बीच सड़क पर वाहन रोककर मारपीट किए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए है