मिशन शक्ति अभियान के तहत गदागंज पुलिस की सराहनीय पहल, जरूरतमंद महिलाओं को बांटी खाद्य सामग्री
रायबरेली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गदागंज पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए खाद्य सामग्री वितरित की। क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान थाना गदागंज क्षेत्र के जलालपुर धई गांव की गरीब एवं असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और महिला सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस की इस मानवीय पहल से जरूरतमंद महिलाओं को राहत मिली और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को भी मजबूती मिली।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, उपनिरीक्षक भ्रमदेव, महिला कांस्टेबल कल्पना एवं महिला कांस्टेबल नीलम उपस्थित रहीं। गदागंज पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।