छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद एंबुलेंस वापस सीएचसी लौट आई। दोबारा परीक्षण करने पर चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दरअसल, पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव का है, जहां आशीष का दो वर्षीय पुत्र अभी छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर लेकर पहुंचे।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम ने मासूम का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद एंबुलेंस वापस सीएचसी लौट आई। इसके बाद चिकित्सक ने दोबारा बच्चे का परीक्षण किया, जिसमें उसकी मौत की पुष्टि हुई।