कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग पर नया पुरवा के निकट संजय ढाबा के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बरारा निवासी हरिशंकर पुत्र शीतल दीन सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से बरारा से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। तभी संजय ढाबा के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई और वह गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाह गौरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।