पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; दो सगे भाई घायल
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे रामगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें रामकुमार पुत्र बचौले और उनके भाई श्यामराज पुत्र बचौले घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार जारी है।