चारपाई पर सो रहे युवक को जहरीले सर्प ने डसा, इलाज के दौरान मौत
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्लीपुर मजरे कजियाना गांव में जहरीले सर्प के डंसने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मुतवल्लीपुर मजरे कजियाना निवासी गुलफाम 22 वर्ष पुत्र अब्दुल शहीद मंसूरी मंगलवार देर शाम अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ऊंचाहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है