ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अतुल सिंह के नेतृत्व में निकली बाइक रैली
ऊंचाहार, रायबरेली। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया
रैली की शुरुआत धमधमा से हुई। इसके बाद बाइक रैली कुरौली बुधकर, गदागंज, जलालपुर धई, चंदई चरुहार सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। यात्रा का समापन भगवंत पुर चन्दनिहा गांव में पंडित अमोल शर्मा के स्थान पर हुआ पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।
रैली में गौरा ब्लॉक अध्यक्ष, अनुरुद्ध दीक्षित, धमधमा ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी,शैलेन्द्र सिंह, घनश्याम शुक्ला, अनुराग गुप्ता, आरके सिंह, अमर बहादुर यादव, भिखारी मिश्रा, नितेश यादव, रवि सिंह, जसवंत सिंह, माजिद अली, राजीव सिंह, गोलू अग्रहरी, आरपी यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, ओपी मौर्या, शैलेन्द्र त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और प्रदीप अग्निहोत्री सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे