डलमऊ में बुजुर्ग महिला से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित कलयुगी बहू एक बुजुर्ग महिला को घसीटते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही डलमऊ कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।