निष्पक्ष पुलिसिंग और सौहार्दपुर्ण माहौल की मिसाल बने गदागंज थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी, एक वर्ष पुर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने किया सम्मानित
रायबरेली। गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्र के समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष पुलिसिंग, बेहतर कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समाजसेवी पुष्कर सिंह ने कहा कि एक वर्ष पूर्व थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दयानंद तिवारी ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल के दौरान कई संवेदनशील धार्मिक पर्व आए, लेकिन उनकी सक्रियता, सतर्कता और सभी समुदायों के सहयोग से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और बिना किसी पक्षपात, जातिवाद या भेदभाव के न्याय दिलाने का प्रयास किया। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगा और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समाजसेवी पुष्कर सिंह, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, मो. फारूकी, ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी, करन सिंह, भूपेंद्र सिंह, पप्पू गुप्ता, नीरज त्रिवेदी, संजय सिंह, आलम कादरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।