खबर का असर: जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने ठीक किया लीकेज पाइप, सड़कों पर पानी बहने की समस्या से मिली राहत
रायबरेली। विकासखंड दीन शाह गौरा के धमधमा गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी बह रहा था। इससे पानी की बर्बादी हो रही थी। इस समस्या को प्रमुखता से खबर के माध्यम से उठाया गया था।
खबर प्रसारित होने के बाद जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर लीकेज पाइप की मरम्मत का कार्य किया। कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को दुरुस्त किए जाने के बाद ग्रामीणों को समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
खबर का असर दिखने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी और जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी