स्कूल जा रही मासूम बच्ची और मां पर दबंगों का हमला, कार में भी की तोड़फोड़ का आरोप
जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव की घटना, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ दबंगों द्वारा कथित मारपीट और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान बच्ची मदद के लिए गुहार लगाती रही, जबकि मां अपनी बेटी को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती नजर आई।
आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट करने के साथ उनकी कार को भी निशाना बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची और उसकी मां के साथ कथित तौर पर मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे के कारणों और विवाद की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए भी पुलिस पड़ताल कर रही है