लालगंज में ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त हुए एसडीएम, लापरवाही पर पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार
रायबरेली लालगंज कस्बे में बुधवार को यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव सख्त तेवर में नजर आए। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में अव्यवस्था और कई खामियां मिलने पर उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई तथा तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि नगर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आम नागरिकों को जाम और अनावश्यक असुविधा से राहत दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या जिम्मेदारी से विमुख होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी