नागपंचमी पर सरबाहदा गांव में गूंजा खेल का रोमांच, शिवापाल ने साइकिल जीतकर मारी बाजी
ऊंचाहार। नागपंचमी के पर्व पर ग्राम सभा छोटा सरबाहदा, पोस्ट बाबूगंज में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विकास यादव और अनिल यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शिवा पाल ग्राम भैरो तिवारी पुर निवासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। केतन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें टेबल फैन देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेमरी निवासी कल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें दीवार घड़ी पुरस्कार के रूप में दी गई।
इस अवसर पर आयोजक विकास यादव ने कहा कि खेलकूद युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करता है। गांवों में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। यही युवा आगे चलकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हथकुई प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, राही तृतीय से जिला पंचायत सदस्य सौरभ यादव, डलमऊ तृतीय से जिला पंचायत सदस्य अंकित रावत, रोहनिया प्रथम से जिला पंचायत प्रत्याशी विनय यादव, मखदूमपुर ग्राम प्रधान रामप्रकाश यादव, समाजवादी नेता डॉ. विकास मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।