कॉस्मेटिक की दुकान में निकला विशाल अजगर, मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के देवगनपुर लल्ली की चक्की चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरेंद्र कुमार की कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
अजगर के दुकान में मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई अजगर के पकड़े जाने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली