न्यायालय में विचाराधीन भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर गांव निवासी परीदीन पासी ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही अनिल कुमार और रेखा देवी पर अपनी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित परीदीन का आरोप है कि उसकी भूमिधरी जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद रेखा देवी ने उक्त जमीन का गलत तरीके से अनिल कुमार की पत्नी के नाम बैनामा कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक, वर्तमान में उक्त खेत में उसके द्वारा गेहूं की फसल बोई गई है, लेकिन विपक्षी पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष गाली-गलौज करने के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है इस संबंध में थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।