रायबरेली में ऑल इंडिया एमसीईए की नवीन जिला एवं नगर कमेटी ने ली शपथ
पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा निभाने का लिया संकल्प
रायबरेली। ऑल इंडिया एमसीईए रायबरेली जिला एवं नगर की नवीन कमेटी का गठन प्रांतीय महासचिव द्वारा किया गया। नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 23 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। समारोह में प्रांतीय सदस्य मा. डी.पी. नंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक शकुंतला नंदा, गंगा प्रसाद वर्मा, ककोर फौजी तथा जिला अध्यक्ष ओ.पी. वर्मा के साथ जय नारायण वर्मा, राज कपूर, भोले शंकर, आशीष कुमार फौजी, आकाश प्रधान, श्रीराम शर्मा, प्रेम शंकर पप्पू, विनीत कुमार, आर.सी. श्रीवास, सुजीत वर्मा, अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, सुमित, राज किशोर, सुदेश सिंह, प्रदीप वर्मा, शिव शंकर वर्मा सहित अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
जिले के विभिन्न कार्यालय खुले होने के कारण जो पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण नहीं कर सके, उन्हें आगामी बैठक में शपथ दिलाई जाएगी।
मंडल अध्यक्ष डॉ. पी.एन. ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों तथा उनके पदों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात राम प्रकाश वर्मा ने सभी पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कराया। इसके बाद बुद्ध वंदना एवं पंचशील का पाठ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा. डी.पी. नंद ने संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में अध्यक्षता कर रहे मा. डी.पी. नंद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंगलकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। शपथ ग्रहण समारोह में महिलाओं सहित लगभग 35 स्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभाशीष प्राप्त हुआ।