“एक पेड़ मां के नाम” से हुई अभियान की शुरुआत, विधायक सलोना कुशवाहा के किया पौधारोपण।


तिलहर/शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी , अर्धसरकारी तथा सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों ने पौधारोपण किया ।
विधायक सलोना कुशवाहा ने गांव बिहारीपुर मुड़िया में पौधा लगाकर लोगों को हरित क्रांति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । वही नगर क्षेत्र में पालिका प्रांगण में ईओ सुनील कुमार के सानिध्य में पौधारोपण किया गया । जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सौरभ गुप्ता ‘रवि’ ने सभासदों एवं पालिका अधिकारियों , कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया।
इस दौरान प्रधान लिपिक अयूब हुसैन , एसआई राजीव कुमार , ज़ुबैर अहमद अंसारी, सभासद संदीप रस्तोगी , अभिषेक सिंह , सविता वर्मा , कुमार गौरव , सेठी कश्यप , हितेश गुप्ता रिंकू , सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में तहसील , कोतवाली , ब्लॉक के अलावा कई जगह पौधे लगाए गए । वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए । जिसमें रेंजर व वन अधिकारी अजय कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा ।