जलालाबाद पुलिस की दो मामलों में कार्रवाई, चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले में ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया अभियुक्त।
![]()
शाहजहाँपुर, 12 जुलाई। थाना जलालाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व डाटा केबल बरामद किया है। वहीं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जलालाबाद लाया गया। दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
एक मामला, दिनांक 25.05.2026 को थाना जलालाबाद पर एक पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर दी गई, जिसमें अभियुक्त पठान आरिफ अहमद हसन पुत्र अहमद हसन पठान उर्फ भैय्याजी निवासी ग्राम मुड़िया आस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने, ब्लैकमेल कर धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित कराने तथा निकाह करने से इंकार करने का आरोप लगाया गया। साथ ही शिकायत करने पर अभियुक्त पठान आरिफ अहमद हसन, आमिर उर्फ बबुए, नाजिम हसन पुत्रगण अहमद हसन पठान उर्फ भैय्याजी तथा अहमद हसन पठान उर्फ भैय्याजी पुत्र जरुर खाँ, निवासीगण उपरोक्त द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 232/2026 धारा 69/352/351(3)/316(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सकतावत सिंह द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त पठान आरिफ अहमद हसन को दिनांक 10.07.2026 को समय लगभग 13:00 बजे गंजीफराक, रिलायंस बेकरी के निकट, थाना गोमतीपुर, जिला अहमदाबाद शहर (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को माननीय ए.सी.जे.एम.-33, कोर्ट संख्या-18, अहमदाबाद के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 13.07.2026 समय 16:00 बजे तक का 03 दिवस का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
ट्रांजिट रिमाण्ड पर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना जलालाबाद लाया गया तथा दिनांक 11.07.2026 को आमद दर्ज कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जबकि दूसरे मामले में, दिनांक 11.07.2026 को वादी द्वारा थाना जलालाबाद पर दी गई तहरीर के आधार पर मु०अ०स० 333/2026 धारा 303(2) बीएनएस बावत अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र बाबू नि० ग्राम मुडिआस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की दुकान से एक मोबाइल एनड्रायोड तथा एक डाटा केबल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र बाबू नि0 ग्राम मुडिआस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को नगरिया अस्पताल के सामने से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 मोबाइल व 01 डाटा केबल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
