कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश।
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को 06 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है, जहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने, ढीले तारों को ठीक करने, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग करने तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए गए। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग की सभी मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर: अल्लागंज, जलालाबाद, कांट, बरेली मोड़, हथौड़ा और जरियनपुर सहित प्रमुख स्थानों पर सेवा शिविर, रैन बसेरे, शौचालय और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। मार्गों पर एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों के साथ एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
दुकानों के लिए नियम:खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी खाद्य दुकानों पर रेट सूची और दुकानदारों का आई-कार्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो। सुरक्षा व्यवस्था:प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एडीएम (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।